CG NEWS-चिटफंड मामलों में करोड़ों की ठगी करने वाला कंपनी का मुख्य डायरेक्टर शशांक गिरफ्तार…NV न्यूज

Share this

NV NEWS-रायगढ़। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर चिटफंड मामलों के फरार आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी निरंतर जारी है । इसी क्रम में कल चक्रधरनगर पुलिस की टीम द्वारा अनियमित वित्तीय कंपनी साईं प्रसाद प्रॉपर्टीज लिमिटेड के संचालक आरोपी शशांक बी भापकर को उप जेल जिला बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) से प्रोडक्शन वारंट पर रायगढ़ लाकर विशेष न्यायालय (अंतर्गज छ.ग. के निक्षेपको के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005) रायगढ़ के समक्ष पेश कर गिरफ्तार किया गया । आरोपी शशांक बी भापकर की जिले के चक्रधरनगर एवं पुलिस चौकी जूटमिल को तलाश थी। दोनों ही जगह अनियमित वित्तीय कंपनी साईं प्रसाद प्रॉपर्टीज लिमिटेड के स्थानीय एजेंट, शाखा मैनेजर तथा कंपनी के संचालकों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विधि अनुरूप कार्यवाही की गई है। अनियमित वित्तीय कंपनी साईं प्रसाद प्रॉपर्टीज लिमिटेड के द्वारा वर्ष 2012 में अप्रैल से मई के मध्य रायगढ़ में आमजन को रकम जमा करने पर साढे 5 साल में निवेशक का रकम दोगुना होने और ज्यादा ब्याज देने का प्रलोभन देकर निवेशकों से लाखों रूपये जमा करा कर कंपनी को बंद कर भाग गए थे। थाना चक्रधरनगर में वर्ष 2016 में ग्राम छुहीपाली के पुनाऊ सिदार के आवेदन पर अपराध क्रमांक 126/2016 धारा 420, 467, 468, 471, 409, 120 बी आईपीसी 4,5,6 चिटफंड स्कीम पाबंदी अधिनियम एवं 6,5,10 छत्तीसगढ़ के निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । वहीं चौकी जूटमिल ( थाना कोतवाली) में प्रार्थी रंजीत साहू पिता गोपाल साहू उम्र 26 साल साकिन सरईभदर चौकी जूटमिल रायगढ़ के रिपोर्ट पर कंपनी के विरूद्ध अप.क्र. 378/2016 दर्ज कर विवेचना में लिया गया था ।

 

Share this

You may have missed