ब्रेकिंग न्यूज़:नाबालिक लड़की के साथ रेप, परिचित ने अकेले पाकर वारदात को दिया अंजाम-N.V. न्यूज़

Share this

N.V. न्यूज़ : दुर्ग जिले के भिलाई 3 में रहने वाला एक सब्जी व्यापारी हर रोज की तरह बेटे के साथ सब्जी बेचने निकल गया. लेकिन उसे पता नहीं था कि उसके घर वापस लौटते तक उसकी दुनिया उजड़ चुकी होगी. घर में हमेशा आने वाले एक शख्स ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया. साथ ही घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दी. धमकी से किशोरी डर गई और घर में किसी को भी अपने साथ हुए कुकर्म की जानकारी नहीं दी. परेशान बच्ची इतनी बड़ी पीड़ा ना सह सकी और घटना के 2 दिन बाद पिता को ये बात बताई. जिसके बाद पिता आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने थाने पहुंचा

भिलाई में नाबालिग से दुष्कर्म: भिलाई 3 पुलिस ने बताया “25 दिसंबर को एक व्यक्ति थाने पहुंचा और अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाई. पीड़िता के पिता ने बताया शाम को 16 वर्षीय पीड़िता अपने घर पर अकेली थी. हम सब्जी बेचते हैं. जिससे हर रोज की तरह मार्केट निकल गए थे. बच्ची की मां गांव गई हुई है. इसी दौरान खुर्सीपार निवासी आरोपी वहां पहुंचा. आरोपी परिचित है. पीड़िता को घर में अकेले पाकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया. जाने से पहले उसने लड़की को धमकी भी दी.” पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है. आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, जबरिया घर में घुसने, धमकाने और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. अभी गिरफ्तारी नहीं हुई हैं.

 

Share this

You may have missed