मुंगेली ब्रेकिंग: नाबालिग लड़की का अपहरण कर किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार,पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Share this

N.V. न्यूज़ मुंगेली : थाना फास्टरपुर क्षेत्र के नाबालिग अपहृता एवं आरोपी का पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  प्रतिभा तिवारी व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली  एस. आर. घृतलहरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी फास्टरपुर सत्यम चौहान एवं स्टाफ ने नाबालिग अपहृता को बरामद कर आरोपी मनोज उर्फ गोलू यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल ।

मामला इस प्रकार है कि प्रार्थी ने दिनांक 30.01.2019 को थाना फास्टरपुर में रिपार्ट दर्ज कराया की इसकी नाबालिक पुत्री अपहृता को संदेही आरोपी मनोज यादव उर्फ गोलू द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध क. 16 / 2019 धारा 363, 366 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान कॉल डिटेलल लोकेशन एवं मुखबिरों की सूचना पर नाबालिग अपहृता एवं संदेही आरोपी मनोज यादव को ग्राम लोहांडी अटल आवास के सामने रायपुर छ०ग० होने की सूचना पर पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश देकर अपहृता को आरोपी मनोज यादव के कब्जे से बरामद किया गया। नाबालिग अपहृता की कथन एवं मुलाहिजा बाद प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि 4,6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई। आरोपी मनोज यादव द्वारा अपराध घटित करना पाये जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

अपहृता की बरामदगी एवं आरोपी के गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना प्रभारी सत्यम चौहान के साथ प्र. आर. 331 माधो सिंह परिहार, आरक्षक क. 154 चन्द्रभूषण सिंह म.आर. 403 हेमलता साहू सायबर सेल से प्र. आर. 258 रवि कुमार जांगड़े, आर 86 अब्दूल रियाज का सराहनीय कार्य रहा

Share this

You may have missed