ब्रेकिंग न्यूज़ :सोशल मीडिया में आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग से बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share this

N.V. न्यूज़ राजनांदगांव : सोशल मीडिया में आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग से बलात्कार करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया में दोस्ती कर लड़कियों से बलात्कार और ब्लैकमेल जैसे अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही है। यह मामला भी सोशल मीडिया से ही जुड़ा हुआ है। नाबालिग पीड़िता की शिकायत के बाद छुरिया पुलिस ने आरोपी को भिलाई से गिरफ्तार किया है। मामला राजनांदगांव के छुरिया थाना क्षेत्र का है।

11 सितंबर को पीड़िता अपने माता- पिता के साथ थाना आकर आरोपी भूपेंद्र कुमार राय के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराया था। शिकायत के बाद छुरिया पुलिस आरोपी की तलाश में जुटा हुआ था, मुखबिर से मिली जानकारी के अनुसार लगातार संभावित ठिकानों पर छापामार कार्रवाई किया जा रहा था, आखिरकार आरोपी को भिलाई से गिरफ्तार कर लिया गया।

सोशल मीडिया में फोटो वायरल करने की देता था धमकी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नाबालिग को उनकी फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देता था, डरा धमका कर आरोपी युवक नाबालिग से कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे चुका था। आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और घटना की जानकारी अपने मां-बाप को बताई।

पीड़िता और आरोपी एक दूसरे के थे परिचित

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता और आरोपी एक दूसरे को पहले से जानते थे। धीरे -धीरे दोनों सोशल मीडिया में दोस्त बन गए और फिर बातचीत शुरू हो गया, इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने नाबालिक साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसका वीडियो बनाया, जिसके बाद आरोपी नाबालिग को फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 (2) (द) 294, 506 भादवि, 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जुडिशल रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Share this

You may have missed