30 लोगों की मौत,खाई में गिरी बस,प्रधानमंत्री ने जताया शोक…NV न्यूज़

Share this

NV NEWS-पाकिस्तान। पाकिस्तान के पेशावर में मंगलवार को कार से टक्कर के बाद एक बस गहरी खाई में गिर गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में 30 लोगों की मौत हुई है। यह हादसा गिलगित-बाल्टिस्तान इलाके के दिआमीर क्षेत्र में शतियाल चौक के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि गिलगिट से रावलपिंडी जा रही तेज रफ्तार बस की चौक के पास कार से टक्कर हो गई और दोनों वाहन गहरी खाई में गिर गए। उन्होंने बताया कि बचावकर्मियों को अंधेरे के कारण राहत व बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक जताया है। सरकारी ‘रेडियो पाकिस्तान’ के अनुसार, प्रधानमंत्री शरीफ ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने अधिकारियों को घायल का उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने भी दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक जताया है।


Share this

You may have missed