पानी-पानी को तरसे 1770 घर! टंकी बनी शोपीस, हैंडपंप सूखे… गरियाबंद के इस गांव में गहराया जल संकट…NV News

Share this

राजिम: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के राजिम क्षेत्र के फूलझर गांव में इन दिनों भीषण जल संकट ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात ऐसे हैं कि करीब 1770 घरों में पानी की भारी किल्लत बनी हुई है, जबकि नल-जल योजना के तहत बनी टंकी सिर्फ शोपीस बनकर रह गई है।

ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में स्थापित पानी की टंकी से नियमित सप्लाई नहीं हो रही, जिससे लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। स्थिति और भी गंभीर तब हो जाती है जब गांव के अधिकांश हैंडपंप भी सूख चुके हैं, जिससे पीने के पानी तक का संकट खड़ा हो गया है।

गांव की महिलाएं और बच्चे रोजाना कई किलोमीटर दूर जाकर पानी भरने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की है। उनका कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ यह संकट और विकराल रूप ले सकता है।

Share this