सलखन गौठान में 14 मवेशियों की मौत: सरपंच गिरफ्तार, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई

Share this

जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम सलखन में गौठान के पास हुए मवेशियों की सामूहिक मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम पंचायत सलखन के सरपंच रामकृष्ण कश्यप (उम्र 56 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर BNSS की धारा 170, 126, 135(3), 325 BNS तथा 11(1)(क) पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है।

घटना का विवरण

यह मामला 6 अक्टूबर 2025 का है, जब ग्राम सलखन गौठान के तालाब किनारे कुल 14 मवेशी (7 गाय, 7 बैल) मृत अवस्था में पाए गए थे। इसके अलावा, 5 मवेशियों के कंकाल और 3 मवेशी घायल अवस्था में मिले थे। घायल मवेशियों का तत्काल उपचार कराया गया जबकि मृत पशुओं का पंचनामा एवं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पशु चिकित्सक की उपस्थिति में तैयार की गई।

प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 493/2025 के तहत मामला दर्ज किया था।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चांपा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

जांच में थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सउनि रामप्रसाद बघेल (पुलिस सहायता केंद्र राहीद), आरक्षक प्रवीण कुमार साहू और विवेक सिंह की विशेष भूमिका रही।

न्यायिक प्रक्रिया

ग्राम में संभावित तनाव और शांति-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनज़र, आरोपी सरपंच को विधिवत गिरफ्तार कर कार्यपालिक दंडाधिकारी शिवरीनारायण के न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Share this

You may have missed