11 साल के बच्चे की दिल से जुड़ी कैंसर सर्जरी सफल, डॉक्टरों ने किया वर्ल्ड रिकॉर्ड का दावा…NV News

Share this

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक प्रेरणादायक और बड़ी चिकित्सा उपलब्धि सामने आई है। मेकाहारा अस्पताल के डॉक्टरों ने 11 साल के बच्चे के दिल से जुड़े दुर्लभ स्टेज-3 कैंसर को सफलतापूर्वक हटाकर नया कीर्तिमान स्थापित करने का दावा किया है।

डॉक्टरों के मुताबिक यह सर्जरी बेहद जटिल थी, क्योंकि कैंसर दिल के बेहद संवेदनशील हिस्से में था। करीब 4 घंटे तक चली इस ऑपरेशन में हार्ट-लंग मशीन की मदद ली गई, जिससे सर्जरी को सुरक्षित तरीके से अंजाम दिया जा सका।

विशेषज्ञों का कहना है कि इतनी कम उम्र में इस तरह की सर्जरी बेहद दुर्लभ होती है और इसे चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों की टीम ने उच्च स्तर की तकनीक और अनुभव का इस्तेमाल किया।

सफल सर्जरी के बाद बच्चे की हालत अब पूरी तरह स्थिर है। सबसे खुशी की बात यह है कि वह अब सामान्य जीवन की ओर लौटते हुए दोबारा स्कूल जाना भी शुरू कर चुका है।

इस उपलब्धि ने छत्तीसगढ़ के चिकित्सा क्षेत्र को नई पहचान दी है। डॉक्टरों का मानना है कि यह केस भविष्य में जटिल सर्जरी के लिए एक मिसाल बन सकता है और प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं की क्षमता को भी दर्शाता

Share this

You may have missed